Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा को झटका,मंजू तिवारी कांग्रेस में शामिल

हल्द्वानी। भाजपा को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा जब भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस अवसर पर मंजू तिवारी ने कहा कि भाजपा अब फाइनेंसरों की पार्टी बन गई है। नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा हृदयेश, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, सुमित हृदयेश, आनंद रावत,हरीश चंद्र दुर्गापाल और ऊधमसिंह नगर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, अल्मोड़ा से गोविंद सिंह कुजवाल समेत कई नेता वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस की अंदरखाने भाजपा को घेरने की पूरी योजना है। पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश डोर टू डोर पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं हरीश रावत के बेटे आनंद रावत भी अपने पिता की जीत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हरीश रावत का अनुभव भी चुनाव में उनके काम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *