Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के माल सहित दो दबोचे

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गतरात्रि चोरी के माल सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई धर्मेन्द्र आर्या साथी पुलिसकर्मियों कुलदीप, नीरज, उमेश पंत व नरेश जोशी के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी फुलसुंगी चैराहा पहुंचे जहां कुछ देर में दो युवक संदिग्ध रूप से आते दिखायी दिये। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता अरविंदनगर ट्रांजिट कैंप निवासी किशोर राय पुत्र विष्णु राय व दीपक विश्वास पुत्र दलीप निवासीजगतपुरा बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक सिलेंडर, मिक्सी, ग्रिल फ्रेम आदि सामान बरामद हुआ। जब उनसे कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह सामान एक घर से चोरी किया है जिसे बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने माल कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *