February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैंट हाउस के गोदाम में आग से 50 लाख की क्षति

रूद्रपुर। शार्ट सर्किट के चलते एक टैंट हाउस के गोदाम में आग लग जाने से 50लाख का माल जलकर राख हो गय। देर रात हुई इस घटना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर गली में अरोड़ा टैंट हाउस है जिसकी स्वामिनी श्रीमती रेनू अरोड़ा हैं। टैंट हाउस का एक गोदाम आर आर क्वार्टर सुभाष कालोनी में है। श्रीमती अरोड़ा गतरात्रि अपने घर चली गयीं तो लगभग 11बजे गोदाम के समीप रहने वाले एक पड़ोसी ने सूचना दी कि गोदाम से ेधुआं उठ रहा है जिस पर आनन फानन में वह वहां पहुंचीं। जब गोदाम को खोला गया तां अंदर बुरी तरह आग धधक रही थी। आनन फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी तो दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग लगने के कारण सैकड़ों रजाईयां, गद्दे, कुर्सियां, मेजें, सोफे व अन्य टैंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया जिसकी कीमत लगभग 50लाख रूपए थी। गोदाम स्वामिनी श्रीमती रेनू ने बताया कि संभवतः शार्ट सर्किट के कारण अग्निकांड की यह घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *