August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण

रूद्रपुर।शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार कर दिया। आजादनगर वार्ड 4 ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की एक कम्पनी में काम करती है जहां उसका पड़ोसी युवक भी काम करता है। इस दौरान उसने उससे शादी का वादा किया औरउसकी मांग में सिंदूर भरकर उसको पत्नी बना लिया तथा उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब उसने विधिवत रूप से शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *