August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एनएच घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की जमानत मंजूर

नैनीताल। हाईकोर्ट ने एनएच- 74 भूमि मुआवजा घोटाला में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद निलंबित पीसीएस व उधमसिंह नगर पूर्व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट इसी घोटाले में जेल में बंद बिल्डर सुधीर चावला की जमानत याचिका पर पहली मार्च को सुनवाई करेगी। डीपी सिंह समेत बिल्डर प्रिया शर्मा, सुधीर चावला, एडीएम तीर्थपाल सिंह समेत अन्य के खिलाफ एसआइटी एंटी करप्शन कोर्ट में आरोप पत्र दायर कर चुकी है। डीपी समेत अन्य पर आठ मार्च को आरोप तय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *