Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर युवती को अगवा करने का प्रयास

सितारगंज। एक युवक ने हथियारबंद साथियों के साथ एक घर में घुसकर युवती को अगवा करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। साधूनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बीए फाइनल की छात्रा है। गत दिवस ग्राम पसैनी नानकमत्ता निवासी एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा और अपने साथियों के साथ हथियार लेकर घर में आ गया और उसकी पुत्री को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध जताने पर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *