February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर लेखपाल की मौत

काशीपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव आज परिजनों के हवाले कर दिया गया। ग्राम फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी जगत सिंह पुत्र सज्जन सिंह राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। विगत सायं बाइक पर सवार होकर वह अपनी ससुराल रज्जवला तहसील स्वार जनपद रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान राज्य की सीमा पर स्थित पैगा चैकी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक सवार लेखपाल को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी को लगभग 5 वर्ष हो गए। मृतक की कनिका नामक 6 माह की पुत्री है। इस बारे में मृतक के बहनोई ग्राम ढीमरखेड़ा निवासी सोनू कुमार द्वारा आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *