February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

सितारगंज। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला ने कल रात ही पुत्री को जन्म दिया था। पुलिस ने उसके पति, ससुर आदि को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 11 की नेहा गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सायं किच्छा रोड पर पैदल ही जा रही थी। नगर से करीब चार किलोमीटर दूर नयागांव के पास उसे एक मुस्लिम महिला ने पैदल जाते देखा। उस महिला को नेहा के गर्भ की हालत खराब लगी तो उसने आपातकालीन वाहन 108 को फोन किया। नेहा को करीब सवा आठ बजे सीएचसी लाया गया। वह महिला भी नेहा के साथ ही अस्पताल आई। अस्पताल में नेहा ने रात करीब दस बजे पुत्री को जन्म दिया। सुबह करीब आठ बजे नेहा के ससुराली अस्पताल पहुंचे। नर्स का कहना है कि वे अस्पताल वालों को बिना बताये नेहा को साथ ले गये। करीब दस बजे नेहा के ससुराली उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल लाये। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची व नेहा के ससुरालियों व अस्पताल के कर्मियों के बयान लिये। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जब नेहा को उसके ससुराली अस्पताल से ले गये थे तब वह नार्मल थी। यह भी पता चला कि नेहा ने अस्पताल के कर्मियों से कहा था कि ससुराली उसका उसका उत्पीड़न करते थे। पुलिस ने नेहा,ससुर, पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। नेहा का मायका यूपी के जनपद बरेली में बताया जा रहा है। पुलिस महिला के मायके वालों का इंतजार कर रही है। हालांकि मामले की पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों के आने पर मामले का पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *