Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में भड़की आग,करोड़ों की क्षति

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल के कई वाहनों ने छह घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में करोडों की क्षति का अनुमान है। सिडकुल के सेक्टर 3 में ल्यूमन इंडस्ट्री की औद्योगिक इकाई है। इसमें छोटे और बड़े वाहनों के एयर फिल्टर बनाये जाते हैं। बताया जता है कि  गुरुवार रात नाईट शिफ्ट में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। शुक्रवार तड़के 1 बजे फैक्ट्री के प्रथम तल से धुआं उठने लगा। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ ही दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बढ़ती देख सिडकुल के बाद रुद्रपुर और सिडकुल की कई कंपनी के दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। 6 घंटो की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे तक दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से करोड़ों की क्षति का अनुमान है। समाचार लिखे जाने तक अग्निकाण्ड में हुई क्षति का आंकलन नहीं हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *