August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
किच्छा(उत्तराचंल दर्पण संवाददाता)। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के निकट पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह 21 वर्ष निवासी आजादनगर सुभाषनगर काॅलोनी शराब पीने का आदी था बताया जा रहा है मृतक घर से रस्सी लेकर गया था। आज प्रातः गांव में घर से कुछ दूर पेड़ से शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रमीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *