Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने स्मैक सहित युवक दबोचा

सितारगंज। पुलिस ने 3.4 ग्राम स्मैक सहित युवक को धर दबोचा है। गुरुवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक स्मैक के साथ तस्करी के लिए घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके ग्राम चिका घाट पुल के निकट वार्ड 4 निवासी चाँद बाबू पुत्र जमील को स्मैक सहित धर दबोचा। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *