February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोर्ट में पेशी के लिए आये अधेड़ की मौत

रुद्रपुर। कोर्ट में एक मामले में पेशी पर आये अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे वहां हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार सरपुड़ा खटीमा निवासी 52वर्षीय टहल सिंह पुत्र जागीर सिंह एनडीपीएस के मामले में रूद्रपुर न्यायालय आया था। उस पर मुकदमा चल रहा था। इसी दौरान अचानक वह गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चैकी इंचार्ज केजी मठपाल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *