Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

24 घंटों में 62 लोगों की मौत

24 घंटों में 62 लोगों की मौत
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज देश में कम से कम हजार मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में संक्रमितों की संख्या 29 हजार 435 हो गई है। वहीं, अबतक 934 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 6869 लोग ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले और मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 369, मध्य प्रदेश में 110, गुजरात में 162, दिल्ली में 54, तमिलनाडु में 24, तेलंगाना में 26, आंध्र प्रदेश में 31, कर्नाटक में 20, उत्तर प्रदेश में 31, पंजाब में 18, पश्चिम बंगाल में 20, राजस्थान में 46, जम्मू-कश्मीर में 7, हरियाणा में 3, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है। राहत की खबर है कि भारत का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, फिलहाल रिकवरी रेट 22.17 प्रतिशत हो गया है। देश के 16 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 28 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है, कुल 85 ऐसे जिले हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोई पाॅजिटिव मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। वहीं मरने वाले लोगों की संख्या 2 लाख के पार चली गई है। भारत में तीन मई तक लाॅकडाउन है। इसके बाद भी मौत का आंकडा बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *