August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाॅकडाउन का देश को मिला लाभः मोदी

लाॅकडाउन का देश को मिला लाभः मोदी
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)।कोरोना वायरस महासंकट और लाॅकडाउन को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सामूहिक प्रयासों का कुछ हद तक असर दिख रहा है। लाॅकडाउन का भी प्रभाव पड़ा है, जिसका हमें लाभ देखने को मिला है। लाॅकडाउन पर आगे की रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सभी मुख्यमंत्रियों से निजी तौर पर बात होती रहती है, लेकिन सामूहिक तौर पर ये हमारा चैथा संवाद है। गौरतलब है कि 3 मई को लाॅकडाउन की अवधि खत्म हो रही है, ऐसे में आगे की रणनीति क्या होगी इसपर फैसला होना है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है तो कुछ राज्य कोरोना वायरस से मुक्त भी हो गए हैं। बता दें कि इस बैठक में करीब 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी बात की और राज्यों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट पेश की। इनमें मेघालय, बिहार, गुजरात जैसे राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, जिसमें उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया। गृह मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में लाॅकडाउन का उल्लंघन हो रहा है, उसे तुरंत रोकना चाहिए। क्योंकि कोरोना वायरस के खिलाफ ये लड़ाई लंबी है और हमें धैर्य रखना जरूरी है। अगर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 27 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *