Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती ने सेना के जवान पर लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन के बीच एक युवती के शोषण का मामला प्रकाश में आया है। गोरापड़ाव की रहने वाली युवती ने भारतीय सेना में तैनात युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील क्लीपिंग बनाने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी खुद युवती ने पुलिस को दी है। मामले में पुलिस ने सैन्य कर्मी के खिलाफ पाॅक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दजर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फिलहाल अरूणांचल प्रदेश में तैनात है। कोतवाली में तहरीर देते हुए युवती ने कहा कि वर्ष 2018 में बिंदखुत्ता के घोड़ानाला निवासी सैन्य कर्मी सूरज चंदोला से फेस बुक के जरिए उसकी दोस्ती हुई। युवती ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2018 को युवक ने उसे नगर के एक होटल में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इस दौरान सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील क्लीपिंग भी बनाई। बाद में वह ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने के साथ पैसे भी वसूलता रहा। कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 376, 385, 509 और पाॅक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है और वर्तमान में अरूणांचल प्रदेश में उसकी पोस्टिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *