August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूपी के सीएम योगी के पिता का विधि विधान से हुआ अंतिम संस्कार

ऋषिकेश(उद सहयोगी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज गंगा व हेवल नदी के संगम पर फूल चट्टी घाट में विधि विधान के साथ दाह संस्कार किया गया। उनके जेष्ठ पुत्र मानेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे। इससे पहले यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, काबीना मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के प्रमोद यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडिशनल कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव ओएसडी सीएम उत्तर प्रदेश राज भूषण सहित कई लोगों ने स्वर्गीय आनंद सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।  बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली एम्स उनका में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने बीते रोज सुबह करीब 10.45 बजे अंतिम सांस ली। आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचुर (जिला पौड़ी गढ़वाल) लाया गया। उनके निधन से समूचा क्षेत्र शोक में डूब गया। उनके निधन की सूचना के बाद से पंचूर सहित आसपास के गांव शोक में डूब गए। देर रात को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी पंचूर पहुंच गए। वहां पहले से ही गांव के लोग और संगे संबंधी मौजूद थे। आज सुबह आठ बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव से रवाना हुई। फूल चट्टी घाट पर विधि विधान से गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *