August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राधा रानी संस्था के पदाधिकारियों ने 100 पीपीई किट और 200 छाते सौपे

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में लगे चिकित्सकों,मेडिकल स्टाफ और वार्ड ब्वाय के लिये शहर की सामाजिक संस्था राधा रानी के पदाधिकारी द्वारा पीपीई किट और छाते उपलब्ध कराई गये। जानकारी के अनुसार नगर की सामाजिक संस्था राधा रानी से जुड़े सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य विभाग कुमाऊं के निदेशक डा. एस.के. शाह और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शैलजा भट्ट को चिकित्सकों,मेडिकल स्टाफ और वार्ड ब्वाय के लिये 100 पीपीई किट और 200 छाते सौपे गये। इस दौरान संस्था की लता खण्डेलवाल,उमा गर्ग,राधा अग्रवाल और ऊषा अग्रवाल मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *