Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर से बड़ी खबर…व्यापारी एवं भाजपा नेता फुटेला पर राशन किट में घटतोली का मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता विजय फुटेला के खिलाफ जसपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि प्रशासन द्वारा जो राशन किट ली गई थी उसमें घटतोली की गई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता विजय फुटेला द्वारा आपूर्ति की जा रही राशन किट में घटतोली की शिकायत आ रही थी। जिस पर एसडीएम सुंदर सिंह तोमर द्वारा जांच करायी गई जो सही पायी गई। जांच के दौरान व्यापारी नेता विजय फुटेला भी मौजूद थे। घटतोली पर नोडल अधिकरी द्वारा सागर ट्रेडिंग कंपनी के स्वामी विजय फुटेला पर 420,409 सहित आपदा प्रबंधन एवं महामारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में व्यापारी नेता विजय फुटेला द्वारा राशन खरीद के मामले में भ्रष्टचार का आरोप लगाया था। और अब स्वयं राशन किट में घटतोली के मामले में फंस गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *