August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मण्डल ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

रूद्रपुर(उद संवाददातता)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर के अनेकों व्यापारियों के सहयोग से असहाय, गरीबो व जरूरतमंदों लोगो के लिए दाल, चावल,आटा, सरसो का तेल,नमक, प्याज व आलू का संग्रह कर संजय वन टांडा रेंज के कल्याणपुर के दर्जनों परिवारों व शहर की अनेको बस्तियों मे रह रहे जरूरतमंदों को वितरित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,महामंत्री हरीश अरोरा व युवा व्यापारी गौरव बेहड़ ने बताया कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी के चलते देश में लोकडाउन चल रहा है जिसके तहत गरीब व असहाय लोगो को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए है। लोगो को घरो पर रहने को मजबूर कर दिया है।ऐसे लोगो की मदद के लिय नगर के व्यापारियों से व्यापार मंडल ने आग्रह किया जिसके तहत शहर के अनेको व्यापारियों ने दिल खोलकर दाल, चावल,आटा, सरसो का तेल, नमक, प्याज व आलू उपलब्ध करवाया गया जिससे लगभग एक हजार किटें बनाई गई। जुनेजा ने बताया कि आज संजय वन टांडा रेंज के कल्याणपुर मे दर्जनो परिवार को और शहर की विभिन्न कालोनी के जरूरतमंदों को व्यापारियों ने किट वितरित की साथ ही जुनेजा ने उन सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने खाद्यान्न वस्तुओं को निःशुल्क उपलब्ध करवाया। वितरण करने वालो मे व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कवलजीत सिंह,राजकुमार सीकरी,युवा व्यापारी सोनू खुराना,सोनू चावला, जतिन नागपाल आदि व्यापारी थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *