August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता के पुत्र की कार आग में हुई खाक

काशीपुर(उद संवाददाता)। बीती रात्रि करीब ग्यारह बजे डाक्टर लाइन स्थित भाजपा कार्यालय के सामने खड़ी कार आग में जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें भाजपा कार्यालय के अंदर तक पहुंच गई जिससे वहां भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। डाक्टर लाइन स्थित भाजपा कार्यालय के पास ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मानस के पुत्र मानवेंद्र सिंह की हुंडई कार रात में धूं धूं कर जल उठी। लोगों ने जब देखा तो तत्काल किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी । मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के वहाँ पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटों में घिर कर भाजपा कार्यालय को भी आंशिक नुकसान हुआ। अलबत्ता अग्निकांड की बड़ी घटना में होते-होते टल गई । दमकल कर्मियों की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया । खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *