August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर युकां नेता के खिलाफ तहरीर

रूद्रपुर(उद संवाददाता)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर जिले के एक युकां नेता के खिलाफ भाजपा नेता ललित बिष्ट ने पुलिस चैकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाजार चैकी में दी तहरीर में भाजपा नेता ललित बिष्ट ने कहा है कि फेसबुक पर राघव नाम के व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो पर सेनेटाइजर छिड़काव करते हुए एक व्यक्ति की फोटो पोस्ट की है। जिसमें लिखा गया है कि दोनों साफ हो गये तो देश स्वच्छ हो जायेगा। ललित बिष्ट ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस वायरल पोस्ट की जांच में जुट गयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *