August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिये सामूहिक त्यागपत्र

रूद्रपुर(उद संवाददाता। उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में कार्य बहिष्कार और धरना देकर मुख्य सचिव को सामूहिक त्यागपत्र प्रेषित कर दिये। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कहा कि एडीएम नजूल राजस्व कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और बिना कारण कर्मचारियों का वेतन रोक रहे हैं तथ्ज्ञा उनके विरूद्ध कार्रवाई कर रहे हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को रीडर/पेशकार के पद पर कार्य कराया जा रहा है और अपने तरीके से कलेक्ट्रेट का पुनर्गठन कर जूनियर कर्मचारियों को सीनियर कर्मचारी पद पर कार्य कराया जा रहा है और सीनियर कर्मचारी को जूनियर पदांे पर तहसील व परगनों में कार्य कराया जा रहा है जिससे कलेक्ट्रेट कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा क जब तक उक्त अधिकारी का स्थानांतरण जनपद से बाहर नहीं होता तब तक सभी राजस्व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। उन्होंने उक्त अधिकारी के उत्पीड़न से तंग आकर सामूहिक त्यागपत्र प्रेषित कर दिये। धरना देने वालों में राहुल जोशी, धर्मेन्द्र, प्रताप सिंह, गौरव, अब्दुल जलील, नवीन चंद, अमित वर्मा, हेम चंद पांडे, जावेदअ ख्तर, पान सिंह अधिकारी, संतोष, रविन्द्र नेगी, देवेंद्र नेगी,सीसी पुरोहित, सुनील कुमार, भरत, राजेंद्र नेगी, शेखर चंद, गिरीश चंद, नारायण सिंह, संजीव चैहान, महिमा दीवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, वीना मेहता, भावना शाही, कृष्णा देवी, हरीशचन्द, अर्जुन, संजय सिंह, रमेश, हरीश रौतेला, भूपाल सिंह सहित तमाम कलेक्ट्रेटकर्मी थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *