August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल ने सदन में उठाई चालीस सड़कों के निर्माण की मांग

रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधानसभा सत्र में आज नियम 300 के अंतर्गत रूद्रपुर शहरी क्षेत्र और नियम 53 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग उठाई। विधायक ठुकराल ने नियम 300 के अंतर्गत वार्ड नं. 40 की 46वीं वाहिनी पीएसी में एक किमी सड़क निर्माण, आवास विकास में एक किमी सड़क, वार्ड 16 बगवाड़़ा की विभिन्न कालोनियों में एक किमी सड़क, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की कालोनियों में एक किमी सड़़क, वार्ड नं. एक शिमला बहादुर, लमररा क्षेत्र में एक किमी सड़क, मुख्य बाजार क्षेत्र में एक किमी सड़क, भूरारानी क्षेत्र की विभिन्न कालोनियो में एक किमी सड़क, सिंह कालोनी से आरएएन स्कूल जाने वाला मुख्य मार्ग, माडल कालोनी में पांच सौ मीटर सड़क, भदईपुरा क्षेत्र में पांच सौ मीटर सड़क, रविन्द्र नगर में मुख्य मार्ग, जगतपुरा का मुख्य मार्ग, रम्पुरा क्षेत्र मे ंआधा किमी सड़क निर्माण, रम्पुरा से प्रीत विहार व तराई विहार जाने वाला मुख्य मार्ग, एलायंस कालोनी में एक किमी सडक, एलायंस सिटी वन में एक किमी सड़क, रेवो पब्लिक स्कूल से एलायंस कालोनी तक सड़क निर्माण, ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग से ठाकुरद्वारा होते हुए संजयनगर तक सड़क निर्माण, बराड़नगर में आधा किमी सड़क निर्माण की मांग की जबकि नियम 53 के अंतर्गत विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गदरपुर -दिनेशपुर मुख्य मार्ग से ग्राम पिपलियां नं0 एक तक मुख्य मार्ग, ग्राम पिपलिया नं. दो ससे नहर के साथ होते हुए ग्राम मकरंदपुर तक सड़क, ग्राम मह तोष -नवाबगंज मुख्य मार्ग से ग्राम अलखदेवा तक,74 खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय रराजमार्ग स्थित ग्राम महतोष्ज्ञ से संजयनगर से ग्राम नवाबगंज स्थित शहीद बलजीत सिंह की मूुर्ति तक, ग्राम दानपुर से बिंदुखेड़ा तक, एनएच74 से ग्राम खानपुर नं. एक व मुड़िया खानपुर होते हुए ग्राम खानपुर नं. दो तक, ग्राम कनकटोपा से ग्राम खानपुर नं. दो को जाने वाला मुख्य मार्ग, ग्राम सुंदरपुर में दो किमी मुख्य मार्ग, ग्राम शिावपुर का मुख्य मार्ग, ग्राम धरमपुर से छत्तरपुर डाम तक, ग्राम धरमपुर का अंदरूनी मुख्य मार्ग, छत्तपुर-भूरारानी मुख्य मार्ग से ग्राम फौजी मटकोटा तक, सिरौठी धर्मकांटा से ग्राम फौजी मटकोटा तक, ग्राम बिन्दुखेड़ा में पांच सौ मीटर, ग्राम खटोला के विभिन्न गांवों में एक किमी सड़क, ग्राम कीरतपुर की साई बिहार कालोनी में आधा किमी सड़क, ग्राम सभा लम्बाखेड़ा की सिंह कालोनी नवाबगंज में आधा किमी सड़क, ग्राम जाफरपुर से अमरपुर को जाने वाला मुख्य मार्ग, ग्राम भगवानपुर से डेरे को जाने वाला मुख्य मार्ग, ग्राम पिपलिया नं. एक से एनएच 74 को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सहित कुल 20 सड़कों के निर्माण की मांग की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *