August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस

रुद्रपुर। 70वे संविधान दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि हमें अपने देश के सविधान पर गर्व है हमारा संविधान सभी वर्गों को समान अधिकार देता है डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश को एक सर्वोच्च सविधान देकर हमारे हितों की रक्षा करने का कार्य किया है। पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि ऐसे महापुरुष को नमन करना चाहिए जिन्होंने ऐसा संविधान दिया जिससे हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले और प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर का सुधार हुआ। इस दौरान महामंत्री पुरषोत्तम अरोड़ा, राजीव कामरा, विजय अरोरा, गोपाल भसीन, रामस्वरूप भारती, अनिल शर्मा, बाबू खान, पार्षद मोनू निषाद, मोहन खेड़ा, सचिन मुंजाल, मोहन भारद्वाज, राजेश कुमार, प्रीती साना, भूपेश सोनी, राजेंद्र शर्मा, सुनील जड़वानी, इंद्रजीत सिंह, आनंद शर्मा, गोपाल राय, आशु सरकार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *