August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी प्रिंस ने चंडीगढ़ निवासी 20वर्षीय पूनम के साथ 7-8 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से पूनम का स्वास्थ्य खराब चल रहा था जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले वहां पहुंचे। उन्होंने उसके पति पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *