August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। बाइक पर सवार होकर डड्ढूटी से घर लौट रहे युवक को सुबह एक बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कचनार गोसाई निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन 20 वर्ष पुत्र मुनाजिर हुसैन यहां रामनगर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। गतरात्रि डड्ढूटी करने के बाद बाइक पर सवार होकर वह घर जा रहा था इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर बलवा पुल के समीप पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित मिनी बस संख्या यू ए 12/1392 के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के घटते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी मिनी बस को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक तीन बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर संबंधित थाना पुलिस को नहीं दी जा सकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *