August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिंगर परमीश वर्मा का शो अब सात दिसम्बर को

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मशहूर सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा भारतीयम स्कूल में प्रस्तावित शो अब 7 दिसम्बर को आयोजित होगा। पूर्व में यह 16 नवम्बर को आयोजित होना था। जानकारी देते हुए शुभम वर्मा ने बताया कि खन्ना प्रोडक्शन्स हाऊस के बैनर तले किच्छा रोड स्थित भारतीयम इन्टरनेशनल स्कूल में 16 नवम्बर को सांय 6 बजे से उमंग-ए- उत्तराखण्ड कार्यक्रम होना था जिसमें पंजाबी सिंगर, एक्टर और परफोरमर परमीश वर्मा धूम मचाने आ रहे थे। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शांति व्यवस्था के लिए जिले में लगाई गई धारा 144 को देखते हुए उक्त कार्यक्रम की तिथि बदल दी गयी है। अब यह शो 7 दिसम्बर को 2019 को होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *