August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। थानाध्यक्ष कालाढूंगी दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डाक बंगले के पास फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के सामने बंजर पड़े कमरे के बरामदे में दबिश देकर अभियुक्त विजय आर्या पुत्र तारालाल, दीपक सिंह पुत्र बिशन सिंह, हरिओम तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी, कुलदीप आर्या पुत्र श्याम लाल निवासीगण वार्ड 1 डाक बंगला कालाढूंगी नैनीताल को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए मय 3010 रुपये व ताश की गîóी के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल लखविन्दर सिह, लेखराज सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *