February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर

हल्द्वानी। थानाध्यक्ष वनभूलपुरा दिनेश नाथ महंत ने तीनपानी बाईपास से अभियुक्त फारूख, मो- हनीफ एवं मो- सिराज को गिरफ्रतार किया है। उनका चौथा साथी फैजल भागने में कामयाब रहा। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि नजाकत अली की पिकप यूके 04 सीए 7953 को फारूख, मो- हनीफ एवं फैजल ने चुराया था, जिसको चुराकर ये लोग मुरादाबाद ले गए थे। इन लोगों से मो- सिराज ने 40000 रुपये में खरीद लिया और मो- सिराज ने उक्त पिकप को डासना गाजियाबाद में टोल वाईपास के पास इस्लाम नामक कबाड़ी को बेच चुका है। पुलिस अभियुक्त फैजल व इस्लाम की तलाश कर रही है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। अभियुक्त फारूख, मो- हनीफ एवं मो- सिराज के कब्जे से वादी की बुलेरो पिकप संख्या यूके 04 सीए 7953 की एक नंबर प्लेट एवं गाड़ी की मूल आरसी, वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वादी का आधार कार्ड मिले हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चोरी में प्रयोग की जा रही अल्टो कार एचआर 10 एम 3280 को भी सीज कर दिया है। टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह,संजीत कुमार राठौर, दिनेश पंत, सतेंद्र गंगोला, प्रवीण कुमार, परवेज अली, रियाज अहमद, गुरवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कुंदन कठायत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *