August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट कर हजारों की नकदी छीनी

रुद्रपुर। कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर हजारों की नकदी छीन ली और धमकी देकर फरार हो गये। वार्ड 4 बंडिया चीनी मिल निवासी मुकेश जोशी पुत्र नारायण चंद जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आज दोपहर वह अपनी फीस भरने और अन्य जरूरी कार्य के लिए 10हजार रूपए लेकर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर 10हजार की नकदी छीनकर फरार हो गये। मुकेश ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *