उत्तराखंड में 29 अधिकारियों के तबादले : आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का और अपूर्वा पांडे को बागेश्वर नया जिलाधिकारी नियुक्त किया
गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को नया मंडलायुक्त बनाया
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए धामी सरकार ने 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारियों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उîóयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव स्वास्थ्य रहे आईएएस सचिन कुर्वे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह बदलाव किया गया है। सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को अब सचिव नियोजन बनाया गया है। उनकी जगह नागरिक उîóयन विभाग में तैनात आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है, जबकि शासन में अपर सचिव रहीं अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार ने कई विभागों में अतिरिक्त प्रभार भी दिए हैं। सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें केवल तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका से आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार वापस लिया गया है, जबकि अन्य विभाग यथावत रखे गए हैं। आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम का दायित्व हटाया गया है। वे अपर सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के पद पर बने रहेंगे। आईएएस संजय कुमार को कौशल विकास विभाग के साथ निदेशक समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आईएएस अभिषेक रुहेला को पर्यटन विभाग के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है। अपर सचिव आईटी आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। नगर आयुक्त नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। आईएएस संदीप तिवारी से समाज कल्याण विभाग हटाकर उन्हें मिशन निदेशक एनएचएम नियुक्त किया गया है। आईएएस दीप्ति सिंह को विद्यालयी शिक्षा विभाग से हटाकर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, एमडी अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल बनाया गया है। आईएएस प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन के पद से हटाकर आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। वहीं आईएएस प्रवीन कुमार से अपर नगर आयुक्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को कार्मिक विभाग के साथ अपर सचिव आईटी का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है। पीसीएस सुंदरलाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन नियुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के महावीर चौर को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग से हटाकर गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार से हटाकर एडीएम पौड़ी भेजा गया है। अनिल गर्ब्याल को एडीएम पौड़ी से परिवहन निगम का एमडी बनाया गया है। एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार, एसडीएम देहरादून योगेश मेहरा को एसडीएम हरिद्वार तथा एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार को एसडीएम चंपावत नियुक्त किया गया है।
