Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो गुटों में पथराव मामले में 20 को गिरफ्तार कर वसूला चालान

हल्द्वानी। पीली कोठी चौराहा के पास दो गुटों के बीच विवाद एवं भगदड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उनसे कुल 10 हजार रुपए का संयोजन शुल्क वसूला। 6 अगस्त की देर रात्रि थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत पीली कोठी चौराहा के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद एवं सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना मुखानी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक थाना मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन उपलब्ध साक्ष्यों एवं गहन जांच के आधार पर घटना में सम्मिलित 20 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्रतार किया गया। गिरफ्रतार किए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुखानी में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 20 व्यक्तियों का चालान कर कुल 10,000 रुपए का संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *