August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चंपावत में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 25 यात्री घायल

चंपावत। चंपावत-टनकपुर हाईवे पर रविवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क में पलट गई। हादसे में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल सात तीर्थ यात्रियों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार रीठा साहिब से पंजाब जा रही सिख तीर्थ यात्रियों की बस संख्या-पीबी 03बीएल 6231 रात दस बजे के करीब धौन से एक किमी आगे चंपावत की ओर रोड में पलट गई। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें सात को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 18 तीर्थ यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आनन-फानन में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल तीर्थयात्रियों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सभी यात्री जिला रोपड़ रूपनगर पंजाब के रहने वाले हैं। गुरुद्वारा रीठसाहिब के दर्शन करने के बाद वे वापस पंजाब लौट रहे थे। बस पलटने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय लवप्रीत कौर , 65 वर्षीय मनजीत कौर, 70 वर्षीय गुरुदेव सिंह, 65 वर्षीय कमलेश कौर, 5 माह की सरनप्रीत कौर, 53 वर्षीय कुलवंत कौर, 11 वर्ष्ज्ञीय अगमजोत सिंह को हल्द्वानी रैफर किया गया। जबकि अन्य घायलों में 67 वर्षीय ,निक्षत्तर सिंह 69 वर्षीय सुरेंद्र सिंह,70 वर्षीय कुलदीप कौर, 70 वर्षीय हरवंश कौर , 40 वर्षीय हरमेस कौर , 11 वर्षीय नवदीप ,12 वर्षीय नवजोत कौर ,60 वर्षीय दर्शन सिंह ,13 वर्षीय दिलप्रीत सिंह ,65 वर्षीय बन्ना सिंह ,65 वर्षीय विमला देवी ,64 वर्षीय शकुंतला देवी, 46 वर्षीय रसपाल कौर ,72 वर्षीय हरबीर सिंह ,65 वर्षीय कमलेश कौर ,35 वर्षीय मनजीत सिंह ,28 वर्षीय बलराम सिंह आदि शामिल है। सभी का चंपावत जिला अस्पताल में उपचार किया गया। बस पलटने की जानकारी मिलते ही एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम चंपावत रिंकू बिष्ट, तहसीलदार ज्योति धपवाल मौके पर रवाना हुए और उन्होंने तीर्थयात्रियों का हाल चाल जाना। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डा. केके अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *