August 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत लाइन गिरने से दो मवेशियों की मौत

किच्छा। विद्युत लाईन गिर जाने से ग्रामसभा सूर्यनगर में दो मवेशियो की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य पति नन्द किशोर ने मौके पर पहुॅचकर ग्रामीणो से घटना की जानकारी ली और राजस्व विभाग सहित विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आज प्रातः सूर्य नगर निवासी दान सिंह टाकुली पुत्र दीवान सिंह टाकुली के घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन अचानक टूट गयी। घटना के दौरान दान सिंह की पत्नी मवेशियो को चारा डाल रही थी। इस दौरान अचानक टूटे विद्युत तारो की चपेट मे वहां मौजूद मवेशी आ गये। जिससे आनन फानन मे बचाने के प्रयास ग्रामीणो ने किया परन्तु तेज विद्युत प्रवाह के कारण मवेशियो की मौके पर मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *