August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सितारगंज के मकान में नकली हर्बल दवा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एसटीएफ टीम ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ ज्वांइट ऑप्रेशन में सितारगंज के एक मकान में नकली हर्बल दवाइयाँ बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में हर्बल के नाम पर विभिन्न बीमारियों के इलाज के नाम पर ऑनलाइन बेची जा रही थी दवाइयाँ, मौके से हर्बल लिखा चूर्ण, कैप्सूल, ड्राप, मुर्गा दाना लिखा कट्टðे व कुछ मशीनें बरामद की गई हैं। साथ ही भारी मात्रा में मिली दवाइयों व रॉ-मैटेरियल को सील कर सैंपल लिये गये। यह जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को सितारगंज में अवैध दवाई फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। जिस पर कुमायूँ टीम को उन्होंने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया । सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे द्वारा गठित टीम ने सितारगंज के थारु गौरीखेड़ा क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को साथ लेकर एक घर में छापेमारी की तो टीम को वहाँ हर्बल दवाओं के नाम पर भारी मात्रा में चूर्ण, कैप्सूल, पाउडर मिला। दवाओं में किसी ब्रांड के रैपर,टैग नही लगे थे। इन दवाओं की ताकत बढ़ाने और बीमारियों के इलाज के लिए ऑनलाइन बिक्री की जा रही थी। एसएसपी एसटीएफ श्री अग्रवाल के मुताबिक, मौके से टीम को मुर्गा लिखे हुए चूर्ण के कðे मिले हैं। इसी चूर्ण को प्लास्टिक के कैप्सूलों में भरा गया है। सम्बन्धित विभाग द्वारा इन दवाओं के सैंपल लिये गये हैँ। हर्बल दवा के नाम पर ऑनलाइन दवा बेचने वाले दा लोगों द्वारा इस मकान को किराये पर लिया गया था। चार माह से बिना लाइसेंस दोनों इस मकान में दवाओं को बनाकर ऑनलाइन व्यापार कर रहे थे। इनके द्वारा विभिन्न बीमारियों के इलाज में पार्सल से दवा भेजकर मोटी रकम वसूली जा रही थी। उन्होंने बताया कि एक डिब्बे के 1575 रुपये वसूले जाते थे। सभी प्रकार की बीमारियों में एक ही प्रकार की दवा भेजी जाती थी। इन दवाओं के सम्बन्ध में फोरेसिंक जाँच से ही वास्तविकता सामने आ पायेगी। फिलहाल बरामद दवाइयों और मकान को सीलबन्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों के नाम सामने आये हैं जिनमें सलमान पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम उदयपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत व फैजान पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम उदयपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।टीम ने मौके से 500 डिब्बे पैक्ड दवाईया,ँ 500 कैप्सूल, 3 कðे में रॉ-मैटेरियल तथा 2 मशीनें बरामद कीं। एसटीएफ टीम में निरीक्षक एम.पी. सिंह, उ.नि. विपिन जोशी, उप निरीक्षक के.जी. मठपाल, अ.उ. निरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, गोविंद सिंह, किशोर कुमार, रविंद्र बिष्ट, महेन्द्र गिरि व आरक्षी इसरार अहमद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *