August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इनवेस्टर्स समिट के लिए चेन्नई पहुंचे सीएम धामी,पार्थसारथी मंदिर में की पूजा

चेन्नई/देरादून(उद ब्यूरो)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा। सीएम धामी ने ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में आगामी 8 और 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गुरुवार को चेन्नई में आयोजित किए जाने वाले रोड शो में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों के साथ चेन्नई के महात्मा गांधी रोड स्थित होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में मुख्य रूप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर पर फोकस किया जायेगा।मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज और श्री सौरभ बहुगुणा भी इस रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। सरकार अब तक देश एवं विदेश के विभिन्न उद्योग समूहों के साथ कुल 54 हजार 550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू साइन कर चुकी है।रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम को पीस टू प्रोस्पेरिटी रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ उत्तराखण्ड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में प्रतिष्ठित है। राज्य में 3 फार्मा क्लस्टर है जिनमें 300 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार इन्वेस्टर्स Úेंडली माहौल के लिए पॉलिसी रिफॉर्म्स कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश और विदेशों से इनवेस्टर्स समिट को लेकर बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उद्यमी उत्तराखंड में निवेश के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *