Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को दिए आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं सघन निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का सीएम धामी ने लिया मामले का संज्ञान,मामले में दो लोग गिरफ्तार
देहरादून (उद संवाददाता)। हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का सीएम ने संज्ञान लिया है। सीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश में संचालित होने वाले सभी आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था। पीड़ित के परिवार ने नैनीताल के एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी दृष्टिबाधित बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है। आरोप है कि बच्ची हल्द्वानी स्थित एक दृष्टिबाधित संस्थान में पढ़ती है। आरोप है कि संस्थान के महासचिव ने ही बच्ची का यौन शोषण किया है।सीएम धामी ने घटना को अमानवीय घटना बताया है। सीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश में संचालित होने वाले सभी आवासीय संस्थाओं में सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। ताकि इस तरह की घटना प्रदेश में फिर न हो सके। इस प्रकरण में सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण या दुर्व्यवहार का कोई प्रकरण सामने आता है तो तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *