August 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग: दुबई पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत,निवेशकों से करेंगे मुलाकात

देहरादून (उद ब्यूरो) । दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दुबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी दुबई और अबूधाबी में निवेशकों से मुलाकात करेंगे। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुबई पहुंचकर सोशल मीडिया पर एक संदेश में प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। “इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड” अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से भेंट कर उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश की असीम संभावनाओं के विषय में अवगत कराऊंगा।  बता दें दुबई दौरे पर सीएम धामी के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम देश के साथ ही विदेशों मे भी रोड शो करेंगे। बता दें पूर्व में सीएम धामी लंदन दौरे पर थे। वहीं सोमवार को सीएम धामी दुबई पहुंच गए हैं। 17 अक्टूबर को सीएम धामी दुबई में बड़े औद्योगिक घरानों से वन टू वन निवेश को लेकर बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *