August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईटीबीपी को मिले 27 युवा अफसर

मसूरी (उद संवाददाता)।भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। हमारे सैनिक देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण स्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी, जीडी व छह माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 सहायक सेनानी/ चिकित्सा, एक सहायक सेनानी/ वैट, तीन महिला सहायक सेनानी/ चिकित्सा, बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। इन अधिकारियों को युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *