August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोजगार के लिए विदेश दुबई भेजने के नाम पर 2.30 लाख ठगे

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। रोजगार के लिए विदेश दुबई भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 2.30 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में राजेश कुमार शर्मा पुत्र स्व. रमाशंकर शर्मा निवासी खेडा कालोनी वार्ड 17 रूद्रपुर ने मिथुन हलदार पुत्र सुनील हलदार, राजू हलदार पुत्र सुनील हलदार, सुनील हलदार पुत्र अज्ञात निवासीगण जगतपुरा ट्राजिट कैम्प, सतपाल सिह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मलसा किच्छा के विरूद्ध वाद दायर किया गया है। उसका आरोप है कि गुरवाज सिह व उसकी कुछ वर्ष पूर्व मिथुन हलदार से जान पहचान हुयी। मिथुन ने बताया कि वह व उसका भाई राजू हलदार लोंगो का नौकरी का वीजा देकर विदेश भेजने का कार्य करते है और वहाँ पर लोगों की मोटी सैलरी पर अच्छी नौकरी लगवाते है। तुमको दुबई भेज देते है और वहाँ पर तुमको लगभग 80 हजार से 1 लाख रूपये सैलरी व Úी खाना पीना मिलेगा। मिथुन उसको अपने आफिस लाया वहाँ अपने भाई राजू हलदार, पिता सुनील हलदार, सतपाल सिह व गुरवाज सिह जिसे अपना पार्टनर बताया से मुलाकात करवायी। उन्होंने कहा विदेश में नौकरी लगवाने में लगभग 2 से ढाई लाख रूपये का खर्चा आता है। एक सुनियोजित षडयन्त्र के तहत उसे अपनी बातों में फसा लिया और कहा कि अभी हमारे आँफिस में एक स्कीम चल रही है अगर तुम आज ही रजिट्रेशन कराते हो तो तुमको 10 प्रतिशत का डिस्काउन्ट दिया जायेगा। उससे रजिट्रेशन के नाम पर 15 हजार रूपये नकद जमा करवा दिये और दो दिन के भीतर अपने सभी मूल दस्तावेज इत्यादि प्रपत्र जमा करन को कहा । धीरे-धीरे उक्त लोगों ने उससे विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 30 हजार रूपये ले लिये। उसने द्वारा उसेे एक फर्जी दुबई का वीजा का प्रपत्र भी दिया गया और विदेश भेजने हेतु टाल मटोल करने लगे। साथ ही 1 लाख रूपये की ओर माँग करने लगे। आरोप है मना करने व अपनी धनराशि की माँग करने पर उपरोक्त लोंगों द्वारा उसके साथ मारपीट की और पैसे माँगने पर जान से मारने की धमकी दी । मिथुन हलदार, राजू हलदार, सुनील हलदार,व सतपाल सिह द्वारा प्रार्थी के साथ एक सुनियोजित षडयन्त्र रच विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवारई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *