August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ में दर्दनाक हादसा: हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौत

देहरादून। केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल को शुरू होनी है। उससे पहले ही रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौत हो गई। केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसा उस समय का बताया जा रहा है। जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। बता दें हेली सेवा क्रिस्टल एविएशन कम्पनी की बताई जा रही है। अधिकारी जितेंद्र कुमार सैनी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के वित्त फाइनेंशियल बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *