August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फूड वैन संचालकों के खिलाफ चला अभियान

हल्द्वानी/नैनीताल। सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित की जा रही फूड वैनों के खिलाफ प्रशासन एक बार फिर सख्त हो गया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों फूड वैनों को हटा दिया और पुनः लगाये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावी दी। बता दें जिलाधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर पूर्व में उप जिलाधिकारी राहुल शाह नैनीताल की अध्यक्षता में परिवहन विभाग, पुलिस , अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा एवं वन विभाग की टीम गठित कर संयुक्त रूप से नैनीताल और नैनीताल के आस पास के मार्गों पर संचालित फूड वैनो का निरीक्षण पिछले माह किया गया था। जिसमे ज्यादातर फूड वैन बिना अनुमति के संचालित होते पाए गए। उप जिलाधिकारी द्वारा समस्त ऐसे फूड बैंक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके समाधान हेतु जिला अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कैंप आयोजित कर निर्धाारित मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए थे । किंतु ज्यादातर फूड वैन संचालकों द्वारा पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद भी निर्धारित मानक पूर्ण नहीं किये गए। जिस पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा विशेष अभियान चला कर नैनीताल हल्द्वानी रोड , नैनीताल भवाली रोड, कालादूंगी रोड से सभी अवैधा रूप से खड़े फूड वैनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग से बलपूर्वक हटा दिया गया । टीम द्वारा सभी फूड वैन संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के फूड वैन ना लगाएं यदि अवैधा रूप से लगाए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई अमल में आई जाएगी । अभियान के दौरान क्षेत्राधिाकारी पुलिस विभा दीक्षित, अधिशासी अधिाकारी नगर पालिका आलोक उनियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिाकारी रश्मि भट्ट, जिला पंचायत के अधिाकारी और एन एच अधिाकारी शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *