August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक और डंपर की भिड़ंत में युवक की मौत,दूसरा गंभीर

देहरादून। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या यूके 07 सीबी 4069 थानों से भानियावाला की ओर आ रहा था और एवेंजर बाइक संख्या यूके 07एफई3086 भानिया वाला से थानों की ओर जा रहे थे।जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जबरदस्त तरीके से डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर 23 वर्षीय शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल अथूरवाला डोईवाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और 31 वर्षीय विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी अथूरवाला डोईवाला का उपचार जारी है। घटनास्थल पर पहुंची रानीपोखरी पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *