Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शक्तिफार्म। लकड़ी बीनने के लिए जंगल गये एक ग्रामीण पर भालू ने हमला बोल दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। भालू के हमले को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार नगर के जेल कैंप रुदपुर ग्रामसभा के गांव जयंत नगर निवासी प्रदीप मंडल पुत्र गौर मंडल जंगल में लकड़ी बनने गया था।इस दौरान उस पर अचानक भालू ने हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर भालू वहां से भाग गया। प्रदीप के चेहरे व आंखों में गंभीर चोटें आयी है। भालू ने पैर और जांघों में भी नोचा है। घायल को आनन फानन में परिजनों ने निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घायल प्रदीप की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं भालू के हमले को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *