August 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज यहां ग्राम कुमराहा में आयोजित भव्य समारोह में 170 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गदरपुर बाईपास और 95 करोड़ की लागत से बने खटीमा बाईपास मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। लोकार्पण कार्यक्रम से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअली जुड़े रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए 2012 से लगातार प्रयास कर रहे थे। इसमें कई अड़चनें आई लेकिन सभी की शुभकामनाओं से यह काम पूरा हुआ है। बाईपास उनका एक सपना था आज यह पूरा होने से अपार खुशी हो रही है। सीएम ने कहा कि अब दिल्ली देहरादून जाने के लिए दिक्कतें नहीं आएंगी। सभी को इन बाईपास मार्गों का लाभ मिलेगा। भारत ही नहीं बल्कि नेपाल के लोग भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा। पुलभट्टा पुल के निर्माण में भी दिक्कतें आ रही थी। इसे भी अथक प्रयासो ंसे पूरा किया गया। सीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में अभी जो कमियां रह गयी हैं उन्हें दूर किया जायेगा। इनकी वह खुद भी समीक्षा करेंगे। सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि योजनाओं का सिर्फ शिलान्यास न हो बल्कि उनका लोकार्पण भी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष आशीर्वाद प्रदेश को मिल रहा है जिसके चलते प्रदेश में विकास कार्य लगातार कराये जा रहे हैं। पर्वतमामला योजना का लाभ भी प्रदेश को मिल रहा है। एम्स भी उधमसिंहनगर में बनने जा रहा है। इसका लाभ पूरे कुमांऊ को मिलेगा। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जहां दो दो एम्स मिले हैं। एचएमटी फैक्ट्री की जमीन में भी नया प्रोजेक्ट लाया जायेगा। आने वाले समय समें सितारगंज से लेकर टनकपुर रोड फोर लेन किया जायेगा। लगातार उत्तराखण्ड उन्नति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है। केन्द्र सरकार से आग्रह किया था कि मडुआ को खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत सम्मिलित किया जाये। जिस पर प्रधानमंत्री ने मडुआ को भी खाद्य सुरक्षा में शामिल कर लिया है। जिससे पहाड़ की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम विकल्प रहित संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प सभी के प्रयासों से पूरा होगा। हमारे मन में एक ही विचार हो कि हमारा राज्य आगे बढ़े। सबको साथ में लेकर जब हम आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। इससे पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इतिहास बनाते जा रहे हैं। सारे शासनादेश मूर्त रूप ले रहे है। श्री भट्ट ने कहा कि बाईपास निर्माण में कुछ अड़चनें जरूर आई लेकिन अच्छी सड़क बनायी है। बाईपास सड़क बनने से अब लोगों को जाम नहीं झेलना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि बाईपास पर अभी कई जगह सर्विस लेन नहीं बनी है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। साथ ही उन्होंने गदरपुर बाईपास चौक पर साहिबजादा चौक बनाने का भी ऐलान किया। साथ ही अजय भट्ट ने कहा कि गदरपुर मेन बाजार वाली सड़क का भी जल्द ही उद्धार होगा। इसके लिए 12 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का कायाकल्प हो रहा है। इस अवसर पर रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा, गदरपुर के विधायक अरविंद पाण्डे, विधायक गोपाल राणा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कमल जिंदल,कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टिसी,लीलावती राणा, प्रोजेक्ट मैनजर एस के सिन्हा, सतीश गोयल, किशोर जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *