Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध असलहों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

नानकमत्ता। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी जी के निर्देशन पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इधर पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक अवैध तमंचा एक बंदूक के साथ घूम रहे हैं। और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ कांबिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस को दो युवक नानक सागर बैराज से आते दिखाई दिए। और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगें। पुलिस ने घेराबंदी कर बाऊली साहिब कटी पुलिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्राम टुकड़ी निवासी सुवेग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह के कब्जे से एक देशी अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया। पुलिस ने दूसरे आरोपी हरदीप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरनाम सिंह के कब्जे से एक बंदूक 12 बोर एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। इधर पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अवैध शास्त्र रखने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े जाने पर जेल के सलाखों में भेजा जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक लक्ष्मण दत्त जोशी, प्रवीण गोस्वामी, नवनीत कुमार, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *