Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता के युवा पुत्र की हादसे में मौत

टनकपुर । टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। हादसे में मृतक का साथी युवक घायल हो गया। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। ककराली गेट निवासी 22 वर्षीय हर्षित भट्ट पुत्र हरीश भट्ट और सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी 30 वर्षीय हिमांशु पंत पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार हिमांशु जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को निकालने के साथ ही तुरंत 108 सेवा की एंबुलेंस बुलवाई। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि चोटिल युवक हिमांशु पंत खतरे से बाहर है। भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिलते ही नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग सांत्वना देने घर पर भी पहुंचे। हादसे की वजह से नगर में हर कोई शोक संतप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *