October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रीत बिहार कालोनी के पास चल रही 10 अवैध शराब भट्टियों को तोड़कर 1800 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि बिंदुखेड़ा और रायपुर में चार घरों में छापेमारी कर 1100 लीटर अवेध शराब बरामद की गयी। प्रीत विहार क्षेत्र में पकड़ी गयी दो भट्टियों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य फरार हो गये उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रीत विहार ालोनी के पास रम्पुरा नाला में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर दस अवैध शराब भट्टिया पकड़ी मौके पर 1800 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद की गयी। मौके से रेशमबाड़ी निवासी दीपक सिंह पुत्र प्रेम सिंह और नाजिम खां पुत्र रमील रजा को गिरफ्तार किया गया। मौके से रेशमबाड़ी निवासी गुरनाम सिंह उर्फ पप्पू पुत्र जरनैल सिंह और जसविंदर सिंह काले पुत्र जरनैल सिंह फरार हो गये। पकडे गये शराब तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फरार अभियुक्तों को शराब बनाने के काम में 800 रूपये दिहाड़ी पर रखा था। मौके पर दो हीरो होण्डा मोटरसाईकिलें भी बरामद की गयी। साथ ही 60 हजार किलो लहन भी नष्ट किया गया। वहीं बिंदुखेड़ा मंे जसपाल सिंह पुत्र कृपाल सिंह सेठ सिंह उर्फ सेठी पुत्र मंगल सिंह के घरों से करीब 600 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। जबकि रायपुर में हरजिंदर शेरी पुत्र विकास प्रसाद व प्रिंस सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घरों से लगभग 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। चारों आरोपी मौके से फरार हो गये। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापा मारने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, भुवन चन्द्र चौसानी, सिपाही जौनी कुमार, अंकित कुमार, दीपक दुबे, मनीष पंवार, अमित तोमर, मंजू आर्या, राखी आर्या आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *