October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक की संदिग्ध मौत,पत्नी पर हत्या का आरोप

रूद्रपुर। खेड़ा बस्ती में बृहस्पतिवार रात एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांद मस्जिद के पास खेड़ा निवासी 35 वर्षीय तालिब पुत्र गुलाम नबी पत्नी फरहा और दो बच्चों के साथ रहता था। बीती रात उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक जब वह घर में पहुंचे तो तालिब का शव बिस्तर में पड़ा था और उसके गले में चुन्नी लिपटी थी। मृतक के बड़े भाई शाहिद ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *