October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून में किया सरेंडर

देहरादून। यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ। सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार नाटकीय ढंग से शुक्रवार को देहरादून की एसीजेएम संजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। कैंट कोतवाली में बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था। कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे देहरादून लाने के लिए कैंट कोतवाली पुलिस ने बी वारंट हासिल किया था, लेकिन उसे वारंट पर नहीं लाया जा सका। लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही सरेंडर कर दिया। मामले में पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बॉबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। 28 सितंबर को बाबी कटारिया को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिली। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, बाबी कटारिया के अधिवक्ता ने एक अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं आरोपित उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए पहले ही याचिका दाखिल कर चुका था। बता दें कि बीते 10 अगस्त को यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बॉबी देहरादून जिले के कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में रोड पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता हुआ दिख रहा था। इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दए थे। इस मामले में 11 अगस्त को कैंट थाने में बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *